जिला उपभोक्‍ता फोरम शाहजहॉंपुर

HOME परिचय क्षेत्राधिकार काजलिस्‍ट न्‍यायशुल्‍क महत्‍वपूर्ण लिंक्‍स चित्रविथिका सम्‍पर्क सूत्र
परिचय

परिचय

    जिला उपभोक्‍ता विवाद प्रतितोष फोरम, उत्‍तर प्रदेश उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के अन्‍तर्गत जिले के उपभोक्‍ता विवादों के शीघ्र व सरल प्रक्रिया द्वारा निपटान हेतु बनायी गई एक अर्द्धन्‍यायिक शासकीय संस्‍था हैA इसका क्षेत्राधिकार सम्‍पूर्ण जिले में हैA यहॉं 1 रूपये से अधिक व 20 लाख रूपये तक के उपभोक्‍ता विवाद संबंधी मामले सीधे दायर किये जाते हैंA

    जिला न्‍यायालय से सेवानिवृत्‍त जिला जज अथवा अपर जिला जज जिला फोरम में अध्‍यक्ष होते हैं तथा सरकार द्वारा नियत संख्‍या में सदस्‍य होते हैंA वर्तमान में जिला फोरम शाहजहॉंपुर के अध्‍यक्ष श्री आर. के. मित्‍तल एच.जे.एस. हैंA  श्रीमती गरिमा यादव महिला सदस्‍य तथा श्री सुरेश पाल सदस्‍य के रूप में कार्यरत हैंA

    प्रदेश में स्‍थापित 75 जिला फोरम, राज्‍य आयोग उत्‍तर प्रदेश के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन कार्य करते हैं तथा यह इन जिला फोरमों के अपीलीय न्‍यायालय के रूप में भी कार्य करता हैA